टाटा मैजिक ने दो स्कूली बच्चों को रौंदा, एक की हालत गंभीर
जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत कंदरकोड़ा चौक के पास एक टाटा मैजिक गाड़ी ने दो स्कूली छात्रों को ठोकर मार दी। इससे दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। वहां उपस्थित लोग तत्काल बच्चों को इलाज के लिए चंपुआ अस्पताल ले गया।
संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत कंदरकोड़ा चौक के पास एक टाटा मैजिक गाड़ी ने दो स्कूली छात्रों को ठोकर मार दी। इससे दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। वहां उपस्थित लोग तत्काल बच्चों को इलाज के लिए चंपुआ अस्पताल ले गया। एक बच्चे की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटक रेफर कर दिया। इधर, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जैंतगढ़-मझगांव मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक घटनास्थल पर पहुंच कर जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। घटना शनिवार पूर्वाहन साढ़े 11 बजे की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोंदोरकोडा में छुट्टी होने के बाद सड़क पार करते अपने घर की ओर तुरली गांव जा रहे थे। इसी दौरान मझगांव की ओर से एक टाटा मैजिक धान लेकर जैंतगढ़ बेचने आ रहा था। रास्ता पार करने के क्रम में टाटा मैजिक ने दोनों बच्चे को धक्का मार दिया। साथ ही बचाने के क्रम में टाटा मैजिक खेत की ओर उतर गया। धक्का लगने से दोनों बच्चे छिटक कर दूर गिर गए। जिससे दोनों बच्चों का गंभीर रूप से घायल हो गया उनका चेहरा, कान छाती, पैर में चोटें आई है। नंदकिशोर देवगम का बायां हाथ, छाती, चेहरा आदि में चोट लगी है। गोल्डेन देवगम का चेहरा व बायां पैर टूट गया है। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया सूचना पाकर गाड़ी मालिक घटनास्थल आने के बाद चंपुआ अस्पताल पहुंचकर दोनों बच्चों का इलाज अपने खर्चे से करा रहा है। घायलों को देखने प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई करने में जुट गए।