विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विशाल पालकी यात्रा से साईंमय हो गया चाईबासा

By JagranEdited By:
Published: Thu, 28 Mar 2019 06:54 PM (GMT+05:30)

गांधी मैदान में गुरुवार को 12वें विशाल साईं महोत्सव का आयोजन किया गया।

विशाल पालकी यात्रा से साईंमय हो गया चाईबासा
विशाल पालकी यात्रा से साईंमय हो गया चाईबासा

संवाद सहयोगी, चाईबासा : गांधी मैदान में गुरुवार को 12वें विशाल साईं महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा चाईबासा साईंमय हो गया। सुबह 9 बजे साईं पूजन, दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती, 12.30 बजे से विशाल भोग का वितरण किया गया। भोग ग्रहण करने के लिए चाईबासा के सभी मुहल्लों से महिला-पुरुष व बच्चे पहुंचे थे। गांधी मैदान में पूजा के लिए महिला-पुरुष की अलग-अलग कतार बनाई गई थी, ताकि किसी भी भक्त को भोग ग्रहण करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके बाद विशाल पालकी शोभायात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चियां व महिलाएं ओम साईं का जाप करते हुए अपने सिर पर कलश लेकर नंगे पांव चल रही थीं। पालकी यात्रा गांधी मैदान से निकलकर शहर के विभिन्न मुख्य चौक-चौराहों से होते हुए वापस गांधी मैदान पहुंची। पालकी यात्रा के दौरान लोगों को रास्ते में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पुरुष व महिला जवानों को लगाया गया था। साथ ही साईं परिवार की ओर से छऊ कलाकार भी पालकी यात्रा में चल रहे थे। इसके अलावा स्थानीय कलाकार अपनी पारंपरिक छठा बिखेर रहे थे। इस दौरान शाम 7.30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें मुंबई से इशरत जहां, दिल्ली से शैलजा जी, मुरादाबाद से आए देवा ने ऐसा साईं भजन प्रस्तुत किया कि सभी बाबा का जयकारा लगाने से पीछे नहीं रहे एवं तरुण चोपड़ा एंड ग्रुप इलाहाबाद के कलाकारों द्वारा भव्य झांकी-नृत्य का आयोजन किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।