रैली निकालकर बच्चों ने बताया मतदान का महत्व
मुसाबनी प्रखंड की बेनाशोल पंचायत स्थित जरूरतमंद और अनाथ बच्चों की सेवा को समर्पित बेथल होम के सैकड़ों बच्चों ने दैनिक जागरण का अभियान पहला मुद्दा पहला वोट के तहत शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
संसू, मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड की बेनाशोल पंचायत स्थित जरूरतमंद और अनाथ बच्चों की सेवा को समर्पित बेथल होम के सैकड़ों बच्चों ने दैनिक जागरण का अभियान पहला मुद्दा, पहला वोट के तहत शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया। बेथल होम की संचालिका डेबोरण लिविगस्टन ने मतदाता जागरूकता झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली में आदिम जनजाति के दर्जनों बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हाथों में बैनर, तख्ती लेकर चल रहे बच्चे सत्य और ईमान से, सरकार बने मतदान से, उम्र अठारह पूरी है, मत देना बहुत जरूरी है, हम देश के मतदाता हैं, हमें वोट देना आता है नारा लगा रहे थे। यह रैली गांव की गलियों में भी गई। रैली के साथ चल रहे बेथल होम के शिक्षक व शिक्षिकाएं भी ग्रामीणों से वोट डालने का आह्वान कर रही थीं। ग्रामीणों को बताया गया कि 12 मई को जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है। इस महापर्व को सफल बनाना है। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने हर हाल में मतदान करने की शपथ ली। रैली बेनाशोल से निकल कर कासराय होटल, सुरदा सेंट्रल स्कूल कॉलोनी होते हुए बेथल होम पहुंची। जहां पर बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। संचालिका डिबोरन लिविगस्टन ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से कहा कि अपने घर में बड़ों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। कहा कि अधिक से अधिक मतदान के जरिए ही हम बेहतर भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने इस चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व बताया। रैली में मुख्य रूप से शिक्षिका इंद्रावती, मीतु दास, संध्या पातर, सुकांति किस्कु, शुक्र मुनी महाली, छात्र जेरेमियन मार्डी, होरी बांकिरा, नरकन पूर्ति, चांदराई मुर्मु, बबलू मार्डी, लवली किस्कु, नंदी बांकिरा, करुणा हेम्ब्रम, अभिषेक किस्कु,सबिता मुर्मु सहित काफी संख्या में बच्चे शामिल थे।