चाईबासा शहर में 50 फीसद तक घट गयी अंडे की सेल
संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। अंडे का यह फंडा कोरोना काल में बहुत ज्यादा तो काम नहीं कर रहा मगर जो लोग अपनी सेहत को लेकर जरा भी सजग हैं और अंडा उनका पसंदीदा है वैसे लोग कोरोना वायरस से लड़ने के लिए किये जा रहे उपायों के बीच अंडा भी अपनी डाइट में शामिल किये हुए हैं और उसका सेवन कर रहे हैं।
जासं, चाईबासा : संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे। अंडे का यह फंडा कोरोना काल में बहुत ज्यादा तो काम नहीं कर रहा मगर जो लोग अपनी सेहत को लेकर जरा भी सजग हैं और अंडा उनका पसंदीदा है, वैसे लोग कोरोना वायरस से लड़ने के लिए किये जा रहे उपायों के बीच अंडा भी अपनी डाइट में शामिल किये हुए हैं और उसका सेवन कर रहे हैं। यही वजह है कि सड़क किनारे लगने वाले ठेले-खोमचे और रेस्टोरेंट के बंद रहने के कारण भी अंडा बिक रहा है। हालांकि लाइन होटल, ठेला, स्ट्रीट फूड और रेस्टोरेंट के बंद रहने के कारण इसकी बिक्री में 50 फीसद से ज्यादा की गिरावट आ गयी है। जो अंडा बिक रहा है, वो घरों की वजह से ही। कोरोना काल में चाईबासा व इसके आसपास के इलाकों में अंडे की सेल 50 फीसद घटी हुई है।
जमशेदपुर, रांची व ओडिशा से आता है अंडा
शहर में अंडों के होलसेल सप्लायर सदर बाजार स्थित तम्बाकू पट्टी के सूरज कुमार गुप्ता कहते हैं, हम लोग जमशेदपुर, रांची व ओडिशा से अंडा मंगाते हैं। लॉकडाउन के पहले हमारे यहां 100 पेटी माल रोजाना आता था। इसी तरह होल सेलर शबनम के यहां भी लगभग 100 पेटी माल आता था, लेकिन जब से लॉकडाउन लगा है, तब से बिक्री आधी हो गयी है। अभी 40 से 50 पेटी ही माल की खपत हो पा रही है।
होलसेल में एक अंडे की कीमत 2.20 रुपये
होलसेल में एक अंडे की कीमत 4 रुपये 20 पैसे है। इसी तरह एक पेटी (210 पीस अंडे) 850 रुपये में बिक रही है। वहीं, एक ट्रे (30 अंडे) 125 रुपये थोक में आ रही है। जब तक ठेला-खोमचा वालों की दुकान नहीं खुलेगी तब तक अंडे की बिक्री ऐसे ही रहेगी। जो अंडा बिक रहा है, वो घरों में ही जा रहा है। खुले बाजार में 6 रुपये का एक अंडा बिकता है। थोक में दर हर दिन बदलती है। खुदरा दुकानदार 5-6 रुपये प्रति अंडा बेचते हैं।
शराब की दुकानें खुलने से बिक्री में तेजी की संभावनाएं
अब शराब की दुकानें खुल गयी हैं तो बिक्री में थोड़ी तेजी नजर आई है। फिर भी जब तक होटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड की दुकानें नहीं खुलेंगी, इस व्यवसाय को बहुत ज्यादा ताकत नहीं मिलेगी। सच कहें तो अभी घरेलू बिक्री पर ही अंडे का धंधा चल रहा है।
----------------------
फोटो-11
शरीर की इम्युनिटी बढ़ता है अंडा : डॉ. आरके सिंह
चाईबासा के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह कहते हैं कि स्वस्थ शरीर के लिए प्रोटीन बहुत ही जरूरी है। प्रोटीन का सबसे अहम स्त्रोत अंडा ही है। अंडे में ए ग्रेड प्रोटीन पाया जाता है। चिकित्सा जगत में इसे रेफ्रेंस प्रोटीन माना गया है। अंडे
में पाया जाने वाला पोषक तत्व शरीर के लिए काफी जरूरी है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह कोरोना से लड़ने में सहायक होगा। संतुलित आहार के प्रतिदिन एक से दो अंडा जरूर खाएं। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन होता है। हम लोग अपने मरीजों को अंडा खाने का सुझाव देते हैं। अंडा का पीला वाला भाग में वसा ज्यादा होता है इसलिए हार्ट के मरीज को यह भाग नहीं खाना चाहिए। जो लोग जिम या एक्सरसाइज करते हैं, उनके लिए भी अंडा बहुत फायदेमंद है। शरीर में कोशिकाओं के बनने में यह मदद करता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में यह सहायक है।