विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायगड़ा मंडल में लैंडस्लाइड: 3 से 8 अक्टूबर तक राउरकेला-जगदलपुर समेत 4 ट्रेनें रद, 6 ट्रेनों के रूट में कटौती

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:51 PM (IST)

रायगड़ा रेल मंडल में मालिगुड़ा-छातरिपुट स्टेशनों के बीच भूस्खलन के कारण 03 से 08 अक्टूबर तक चार ट्रेनें रद की गई हैं।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. मालिगुड़ा-छातरिपुट स्टेशनों के बीच भूस्खलन के कारण ट्रेनें प्रभावित।

  2. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 03 से 08 अक्टूबर तक चार ट्रेनें रद कीं।

  3. छह ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन कर चलाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। रायगड़ा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले मालिगुड़ा - छातरिपुट स्टेशनों के बीच भूस्खलन होने के कारण इस्ट कोस्ट रेल प्रशासन ने 03 से 08 अक्टूबर के बीच चार ट्रेनों का परिचालन रद करने की घोषणा कर दी है।

जबकि 6 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाएगी। ट्रेनों के रद होने से चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेंगी

  • 03 से 07 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला - जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस।
  • 04 से 08 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18108 जगदलपुर - राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस।
  • 04 से 07 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18515 विशाखपट्टणम - किरंडुल एक्सप्रेस।
  • 04 से 07 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18516 किरंडुल - विशाखपट्टणम एक्सप्रेस।

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी

  • 03 से 07 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18005 हावड़ा - जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन कोरापुट स्टेशन तक होगा।
  • 04 से 09 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18006 जगदलपुर - हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन कोरापुट स्टेशन तक होगा।
  • 03 से 07 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18447 भुवनेश्वर - जगदलपुर हीराखण्ड एक्सप्रेस का परिचालन कोरापुट स्टेशन तक होगा।
  • 04 से 08 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18448 जगदलपुर - भुवनेश्वर हीराखण्ड एक्सप्रेस का परिचालन कोरापुट स्टेशन तक होगा।
  • 04 से 07 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 58501 विशाखपट्टणम - किरंडुल पैसेंजर का परिचालन कोरापुट स्टेशन तक होगा।
  • 04 से 07 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 58502 किरंडुल - विशाखपट्टणम पैसेंजर का परिचालन कोरापुट स्टेशन तक होगा।

यह भी पढ़ें- गया जी में पिता का पिंडदान करने निकले थे सुरेश, बोकारो स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर गई जान