चाईबासा बार एसोसिएशन चुनाव में रामेश्वर प्रसाद की हैट्रिक, तीसरी बार बने अध्यक्ष
चाईबासा बार एसोसिएशन चुनाव में रामेश्वर प्रसाद ने तीसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाई।

चाईबासा बार एसोसिएशन चुनाव में रामेश्वर प्रसाद की हैट्रिक। (जागरण)
HighLights
रामेश्वर प्रसाद ने चाईबासा बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर हैट्रिक लगाई।
उन्होंने 10 वोटों के अंतर से अंकुर कुमार चौधरी को हराया।
कुल 16 पदों के लिए 325 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
जागरण संवाददाता, चाईबासा। चाईबासा बार एसोसिएशन के चुनाव में रामेश्वर प्रसाद ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
शुक्रवार को बार भवन में हुए चुनाव में 325 पंजीकृत मतदाताओं में से 303 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष समेत 16 पदों के लिए 49 प्रत्याशी मैदान में थे। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह छा गया। अबीर-गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया।
अध्यक्ष पद के चुनाव में रामेश्वर प्रसाद को 139 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंकुर कुमार चौधरी को 129 वोट प्राप्त हुए। अशोक कुमार सिंहदेव को 34 वोट मिले।
इस तरह रामेश्वर प्रसाद ने 10 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने से उनकी जीत चुनाव का प्रमुख आकर्षण रही। महासचिव पद पर सत्यव्रत ज्योतिषी ने 157 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर दुर्योधन गोप 203 वोट प्राप्त कर विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर कैशर परवेज को सर्वाधिक 90 वोट मिले। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर राकेश पांडेय 79 वोटों के साथ आगे रहे, जबकि संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) पद पर विशाल कुमार शर्मा को 72 वोट मिले।
सह कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी सिंकू ने 84 वोट हासिल किए। महिला कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में मिली बिरुवा 217 वोटों के साथ सबसे आगे रहीं। पुरुष कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में अनिल सुंडी को सर्वाधिक 194 वोट मिले।
सुबह से ही दिखा चुनावी उत्साह
बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। मतदान सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक चला। कुल 325 मतदाताओं में से 303 ने मतदान किया।
इस तरह लगभग 93.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। विभिन्न पदों के लिए निर्धारित रंगों के बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया गया। मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुई।
आब्जर्वर मधुलता रानी, मुख्य चुनाव पदाधिकारी जगदानंद प्रधान तथा उप चुनाव पदाधिकारी केशव दास और विनय कालुंडिया की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
परिणाम सामने आने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समर्थकों और साथी अधिवक्ताओं ने बधाई दी। चुनाव परिणाम के साथ ही चाईबासा बार एसोसिएशन की नई कमेटी की तस्वीर स्पष्ट हो गई।
रामेश्वर प्रसाद की लगातार तीसरी जीत और विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों के बीच कड़े मुकाबले ने इस चुनाव को खास बना दिया।
चाईबासा बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम
अध्यक्ष पद
- रामेश्वर प्रसाद — 139 वोट
- अंकुर कुमार चौधरी — 129 वोट
- अशोक कुमार सिंहदेव — 34 वोट
- उपाध्यक्ष पद
- कैशर परवेज — 90 वोट
- विमल विश्वकर्मा — 73 वोट
- सोमा कोड़ा — 62 वोट
- शरण कुमार पान — 59 वोट
- नरेंद्र नाथ पांडेय — 8 वोट
- महेंद्र दोराईबुरू — 8 वोट
महासचिव पद
- सत्यव्रत ज्योतिषी — 157 वोट
- अगस्तीन कुल्लू — 90 वोट
- आशीष कुमार सिन्हा — 37 वोट
- केशव प्रसाद — 17 वोट
संयुक्त सचिव (प्रशासन)
- राकेश पांडेय — 79 वोट
- हरीश सांडिल — 73 वोट
- रोशन गागराई — 68 वोट
- मोहम्मद सरफराज नवाज — 42 वोट
- मनीष देवगम — 27 वोट
- नीमचंद राम — 11 वोट
- संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी)
- विशाल कुमार शर्मा — 72 वोट
- किशोर कुमार महतो — 70 वोट
- संजीव कुमार ठाकुर — 69 वोट
- संजय देवगम — 38 वोट
- वीर सिंह बिरूली — 29 वोट
- धर्म सिंह हेस्सा — 22 वोट
कोषाध्यक्ष पद
- दुर्योधन गोप — 203 वोट
- विमल राय पांडेय — 47 वोट
- बसंत केसरी — 33 वोट
- मंगल सिंह मेलगांडी — 19 वोट
सह कोषाध्यक्ष पद
- लक्ष्मी सिंकू — 84 वोट
- रंजीता सोलंकी — 77 वोट
- शोभा कुमारी साहू — 57 वोट
- जयंती कुमारी — 25 वोट
- पूनम कुमारी बुड़ीउली — 29 वोट
- पूजा चौरसिया — 27 वोट
महिला कार्यकारिणी सदस्य
- मिली बिरुवा — 217 वोट
- मैगी देवगम — 192 वोट
- सुप्रिया पान — 189 वोट
- शिप्रा कुरली — 160 वोट
- लक्ष्मी महतो — 158 वोट
- प्रीति कुमारी — 148 वोट
पुरुष कार्यकारिणी सदस्य
- अनिल सुंडी — 194 वोट
- देवेंदु राय — 180 वोट
- सुरेंद्र पुरती — 163 वोट
- भरत कुमार महतो — 163 वोट
- शैलेंद्र कुमार पान — 141 वोट
- बिश्वाल पान — 140 वोट
- सच्चिदानंद ईचागुटू — 120 वोट
- शेखर चातार — 97 वोट
यह भी पढ़ें- चाईबासा में बिजनेस का झांसा देकर 14 महिलाओं के खातों से निकाले ₹12 लाख, बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध
