मनोहरपुर-आनंदपुर में राजीव गांधी की मनाई गई जयंती
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : सोमवार को मनोहरपुर-आनंदपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : सोमवार को मनोहरपुर-आनंदपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती मनाई गई। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था विषय पर संगोष्ठी हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी ¨सकू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में सन्नी ¨सकु ने कहा कि राजीव गांधी के सपने के आलोक में ही 73वां संविधान संशोधन कर कांग्रेस सरकार ने पंचायत सशक्तीकरण करने का कानून बना कर दिया। जिसमें ग्रामसभा को विधानसभा लोकसभा से भी ज्यादा शक्ति दी गई। इतना ही नही 5वीं अनुसूची राज्य व जिला में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में शत प्रतिशत आदिवासियों को आरक्षण प्रदान करना उनका ही सपना था। जिससे 1996 में अनुसूचित क्षेत्रों पर उपबंध पंचायत विस्तार अधिनियम को लागू किया गया। जिसके आलोक में जिला के जिला परिषद अध्यक्ष, पंचायत समिति यानि सभी प्रखंडों में प्रमुख, सभी पंचायतों में मुखिया के पद पर आदिवासियों को ही आरक्षण प्रदान किया गया। साथ ही 2010 में सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने 50 फीसद महिलाओं को आरक्षण देने का कार्य किया, जो कांग्रेस सरकार द्वारा आदिवासियों के हित में एतिहासिक कानून है। इधर मनोहरपुर में भी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सामड, विजय तिग्गा, अकबर हवारी, विजय भेंगरा, गैब्रियल तिर्की, सुमन तिर्की, गोमाह तिर्की, मानसिक गुड़िया, जुनून बरजो, रतनू तिर्की, फिलिप तिर्की, स्टेपन टोपनो, फ्रांसिस टोपनो, बिछा तिर्की, अनूप खलखो, एनम गुड़िया, सुसंती होरो एंथोनी आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।