Move to Jagran APP

रेलकर्मियों ने भगवान बिरसा को किया नमन

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : अखिल भारतीय अनुसूचित/अनुसूचित जनजाति रेलवे कर्मचारी संघ डांगोवापोसी के तत्

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 05:30 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 05:30 PM (IST)
रेलकर्मियों ने भगवान बिरसा को किया नमन

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : अखिल भारतीय अनुसूचित/अनुसूचित जनजाति रेलवे कर्मचारी संघ डांगोवापोसी के तत्वावधान में शहीद भगवान बिरसा मुंडा की 118वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। स्थानीय दिऊरी धर्मेन्द्र बोबोंगा की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संघ अध्यक्ष शिवपाल बिरुवा शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं शाखा कार्यालय के समक्ष संघ के तमाम सदस्यों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर संघ उपाध्यक्ष संजय हांसदा, संघ कार्यालय सचिव देवेंद्र बोबोंगा, संघ सह सचिव संजय बेहरा, संगठन सचिव अमित कुमार, संघ के वरिष्ठ सदस्य जय¨सह तिरिया, बनमाली पाडेया, संजय निमा, मान¨सह बानरा, सोना राम बोबोंगा, अरुण कुमार, पवन कुमार, डीआर हांसदा, एमएस लागुरी, नानू लागुरी, बीएम तमाड़िया, साथ में मेंस कांगेस शाखा सचिव सुभाष मजूमदार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.