विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज से बड़बिल चक्रधरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी

By JagranEdited By:
Published: Fri, 08 Feb 2019 08:20 PM (IST)

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : अबतक बड़बिल से चक्रधरपुर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नौ फरवरी से रा

आज से बड़बिल चक्रधरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी
आज से बड़बिल चक्रधरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : अबतक बड़बिल से चक्रधरपुर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नौ फरवरी से राउरकेला तक चलेगी। इस संबध में सीनियर डीसीएम भास्कर ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेश अनुसार ट्रेन नंबर 18403 व 18404 बड़बिल चक्रधरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार राउरकेला तक कर दिया गया है। नौ फरवरी की शाम साढ़े सात बजे ¨सहभूम के सासंद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर राउरकेला के लिए रवाना करेंगे। मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर पीएस मिश्रा, विधायक शशिभूषण सामड, डीआरएम छत्रसाल ¨सह भी उपस्थित रहेंगे। रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार राउरकेला तक किया है। उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर से बड़बिल और बड़बिल से चक्रधरपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी की समय सारणी में कोई बदलाव रेलवे ने नहीं किया है। चक्रधरपुर से रात 08:10 बजे खुल कर रात 10:00 राउरकेला बजे पहुंचेगी इंटरसिटी

ट्रेन नंबर 18404 बड़बील चक्रधरपुर राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन रात 08:10 बजे चक्रधरपुर से राउरकेला के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मनोहरपुर स्टेशन रात 09:07 बजे और राउरकेला रात 10 बजे पहुंचेगी। जबकि ट्रेन नंबर 18403 राउरकेला चक्रधरपुर बड़बिल इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन राउरकेला स्टेशन से सुबह 04:30 बजे खुलेगी और चक्रधरपुर सुबह 06:15 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन मनोहरपुर स्टेशन सुबह 05:07 बजे और बड़बिल सुबह 08:55 बजे पहुंचेगी।