एसजेडीएवी ने 347 होनहारों को किया सम्मानित
सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, चाईबासा : सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर ने बच्चों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह अभिभावकों के लिए सम्मान का अवसर है। सह शैक्षिक गतिविधियों में बच्चों का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा जिसके लिए वह सम्मान के हकदार आज बने है। इस सम्मान से बच्चों में आगे बढ़ने का मार्ग मिलेगा, जिसके वह हकदार है। प्राचार्या रेखा कुमारी ने कहा कि सह शैक्षिक गतिविधियां बच्चों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करता है। अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव ने बच्चों को निश्चित लक्ष्य के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने की सलाह दी। पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर बच्चों को अकादमिक पुरस्कार सह शैक्षिक गतिविधियों के लिए पुरस्कार एवं विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। स्वामी विवेकानंद के जीवन के आधारित नाटक की प्रस्तुति की गयी। शास्त्रीय नृत्य व कर हर मैदान फतेह..संगीत की प्रस्तुत की गयी। मौके पर शास्त्रीय संगीत तथा समूह गान का भी प्रस्तुति की गयी। तीनों कोटियों में कुल 347 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में डीएवी झींकपानी के प्राचार्य एके पाठक, डीएवी चिड़िया के प्राचार्य एसके झा, एलएमसी सदस्य अभिषेक दोदराजका, विकास दोदराजका, देवाशीष बख्शी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित थे। मंच का संचालन एसबी सिंह, बीएल बास्के व नवेदिता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक चंद्रशेखर ने किया।इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा एवं हवन-यज्ञ का भी आयोजन किया गया।