केसी हेम्ब्रम के मूर्ति अनावरण में परिवार को नहीं किया आमंत्रित
कोल्हान रक्षा संघ के पूर्व महामंत्री स्व. केसी हेंब्रम का टोंटो ग्राम में मूर्ति का अनावरण कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। वहीं मजे की बाय यह कि कार्यक्रम में केसी हेंब्रम के परिजनों को बुलाया ही नहीं गया।
संवाद सहयोगी, चाईबासा : कोल्हान रक्षा संघ के पूर्व महामंत्री स्व. केसी हेंब्रम का टोंटो ग्राम में मूर्ति का अनावरण कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। वहीं मजे की बाय यह कि कार्यक्रम में केसी हेंब्रम के परिजनों को बुलाया ही नहीं गया। इससे नाराज परिजनों ने नाराजगी जाहिर की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए केसी हेंब्रम की पुत्री सुमित्रा हेंब्रम ने कहा कि पिता केसी हेंब्रम की मूर्ति का अनावरण कांग्रेस नेताओं के द्वारा किया गया लेकिन उनके परिवार के एक भी व्यक्ति को वहां क्यों नहीं बुलाया गया। इससे हम सभी काफी दुखी हैं। उन्होंने झारखंड और कोल्हान के लिए कई आंदोलन किए। हम लोग चाहते थे कि इस कार्यक्रम में तमाम लोगों के साथ परिवार वाले भी मौजूद रहें। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा ऐसा नहीं करने दिया गया। उन्होंने कहा कि कोल्हान के जल, जंगल जमीन के लिए वह प्रशासन से भी लड़े थे। पुलिस के द्वारा हम सभी को घर से बेघर कर दिया गया था, हम पूरा परिवार इस आंदोलन में उनके साथ खड़े थे। कई रात परिवार के लोगों ने जंगल में उनके साथ गुजारी थी। लेकिन आज जो सम्मान मिलना चाहिए वह हम लोगों को नहीं मिला। नाराजगी जताने वालों में केसी हेंब्रम की पत्नी ज्योति हेंब्रम, चार बेटियां सुमित्रा हेंब्रम, लालमुनी हेंब्रम, सलीना हेंब्रम, लक्ष्मी हेंब्रम शामिल हैं।