Move to Jagran APP

गरीब का शौचालय बनाने के नाम पर भाजपा ने किया बड़ा घोटाला : केशव महतो

मझगांव कोल्हान डाकबंगला में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की प्रमंडल स्तरीय जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए जगन्नाथपुर में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी केशव महतो कमलेश एवं जोनल को-ऑर्डिनेटर रमा खलखो का अंधारी से मोटरसाइकिल जुलूस के साथ स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 08:16 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 08:16 PM (IST)
गरीब का शौचालय बनाने के नाम पर भाजपा ने किया बड़ा घोटाला : केशव महतो

संवाद सूत्र, मझगांव : मझगांव कोल्हान डाकबंगला में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की प्रमंडल स्तरीय जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए जगन्नाथपुर में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी केशव महतो कमलेश एवं जोनल को-ऑर्डिनेटर रमा खलखो का अंधारी से मोटरसाइकिल जुलूस के साथ स्वागत किया गया। मझगांव में सभा को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से लोकसभा चुनाव में मझगांव विस क्षेत्र में काफी अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि मेरी लाश पर बनेगा झारखंड अलग राज्य। उसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लालू के अहंकार को तोड़ने के लिए कांग्रेस के 12 मंत्रियों से इस्तीफा दिलवाकर सरकार गिरवाई थी। तभी झारखंड अलग प्रदेश बना लेकिन कोल्हान खनिज संपदा से परिपूर्ण के बावजूद यहां के स्थानीय लोग दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। राज्य में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने गरीबों के शौचालय निर्माण के नाम पर बड़ा घोटाला किया है। बिना ओडीएफ के शौच मुक्त गांव घोषित कर दिया गया है। उन्होंने आम व खास लोगों से गुहार लगाते हुए कहा कि 23 अक्टूबर को जगन्नाथपुर में भाजपा जन विरोधी रैली में शामिल होकर प्रमंडल स्तरीय जन आक्रोश रैली को सफल बनाएं। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप, रामा खलखो, रितेश कुमार तामसोय, भूषण पाठ पिगुवा, मासूम रजा, इरशाद अहमद, मो. फिरोज आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.