भाजपा ने वनों पर छीना अधिकार : सन्नी
केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने जान बूझकर वन अधिकार अधिनियिम 2006 के तहत जंगल क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों व मूलवासियों को वन पट्टा से मुक्त करने के लिए वन पट्टा नहीं दिया।
संवाद सहयोगी, चाईबासा : केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने जान बूझकर वन अधिकार अधिनियिम 2006 के तहत जंगल क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों व मूलवासियों को वन पट्टा से मुक्त करने के लिए वन पट्टा नहीं दिया। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को इम्प्लीमेंट करने में सरकार गंभीर नहीं हुई जबकि कांग्रेस की सरकार ने यह कानून बनाकर दिया था। यह बातें टोंटो प्रखंड के रेंगड़ा हातु गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिकू ने कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार षड्यंत्र कर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा लाखों-लाख आदिवासी-मूलवासियों को विस्थापित करने का निर्णय लेती है। जिसका प्रतिवाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया गया। बैठक में शैली शैलेन्द्र सिकू, बिपिन बिरुली, बजाय मुंडारी, जगदीश अंगरिया, कंडेराम मुंडारी, अशोक तुबिद, नरेश सुरीन, कांडे अंगरिया, रघुनाथ बहंदा और अन्य ग्रामीणों ने संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से मानकी टोपनो, हरिचरण अंगरिया, मर्दा कंडियात, सिद्धिउ तुबिद, रैमुल तमसोय सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।