प. ¨सहभूम में रोजगार छीन रही सरकार : मधु कोड़ा
राज्य की भाजपा सरकार ने पश्चिम ¨सहभूम की सभी माइंस का लाईसेंस रद कर जिले के मजदूर और बेरोजगारों के साथ करारा मजाक किया है। माइंस से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से हजारों लोग जुड़े थे।
जागरण संवाददाता, चाईबासा : राज्य की भाजपा सरकार ने पश्चिम ¨सहभूम की सभी माइंस का लाईसेंस रद कर जिले के मजदूर और बेरोजगारों के साथ करारा मजाक किया है। माइंस से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से हजारों लोग जुड़े थे। माइंस बंद हो जाने से रोजगारयुक्त हजारों युवाओं के सामने बेरोजगारी की स्थिति बन गई है। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने चाईबासा में चाय पर चर्चा के दौरान कहीं। कोड़ा ने कहा कि झारखंड के बेरोजगार युवक-युवतियों को राज्य की भाजपा सरकार रोजगार का अवसर देने का दंभ भरती है लेकिन सचिवालय के बहुत से विभागों में आधे कर्मियों से ही काम चलाया जा रहा है। उदहरण स्वरूप सचिवालय सेवा संवर्ग में प्रशाखा पदाधिकारियों के 657 पद में से एसटी के लिए 171 सीट आरक्षित है।लेकिन उसमें से एक ही कार्यरत है। इसी तरह से राज्य सरकार के विभिन्न विभाग में लाखों पद रिक्त होने की घोषणा राज्य सरकार ने ही 2016 में की थी। तब सरकार ने यह भी घोषणा की थी कि छह माह में सरकार के सभी प्रतिष्ठान पर थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरी पर नियुक्ति की जाएगी लेकिन राज्य की सरकार ने अब तक नही कर पाई। चाईबासा नगर क्षेत्र के बड़ी बाजार, हिन्द चौक, धोबी तालाब के पास चाय पे चर्चा कार्यक्रम हुआ था। कांग्रेस •िाला अध्यक्ष सन्नी ¨सकू ने कहा कि हां नियोजनालय के द्वारा •िाला में दो बार रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। इसमें नियोजनालय ने बाहर के निजी एजेंसी को बुलाकर •िाला के बेरोजगार युवक युवतियों को पंजीयन कराया था। जिसमें कई एजेंसी के कर्मियों ने जिला के बेरोजगार से सिक्युरिटी मनी के नाम पर ठगी कर लिया और •िाला के कुछ बेरोजगारों दूसरे राज्य में बंधुआ मजदूरी करने के लिए भेज दिया गया।