Move to Jagran APP

मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की नहीं हो पाई है पहचान, पुलिस ने जारी की तस्वीरें Chaibasa News

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना के बांदु पंचायत के बनग्राम में मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसकी तस्वीर जारी की है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 01:11 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 01:11 PM (IST)
मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की नहीं हो पाई है पहचान, पुलिस ने जारी की तस्वीरें Chaibasa News

चाईबासा, जेएनएन। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना के बांदु पंचायत के बनग्राम में मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। चाईबासा पुलिस ने मृतक नक्सली की पहचान में सहयोग की अपील जारी की है।

loksabha election banner

बताया है‍ कि नक्सली की उम्र 25-30 वर्ष है। आम लोग पहचान से संबंधित जानकारी पुलिस अधीक्षक चाईबासा के मोबाइल नंबर-9431706451,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर-7979955932 और थाना प्रभारी गुदड़ी-9470152422 के नंबर पर दे सकते हैं।

गुदड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सीआरपीएफ ने एक नक्सली को मार गिराया था। खुद को कमजोर पड़ता देख बाकी नक्सली भाग खड़े हुए थे। मौके से एके 47 समेत तीन हथियार और भारी संख्या में मोबाइल बरामद हुआ था। 

गुप्त सूचना पर हुई थी कार्रवाई 

गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ के नक्सली रनिया और गुदड़ी थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस  ने इनकी घेराबंदी की थी। पुलिस बल को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की थी। इस दौरान एक नक्सली मारे गए थे। पुलिस को भारी पड़ता देख शेष नक्सली भाग निकले थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.