बेनीसागर में चलाया गया स्वच्छता पखवाड़ा
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रांची मंडल की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के दौरान शुक्रवार को ऐतिहासिक धरोहर जिला पश्चिम सिंहभूम के बेनीसागर में साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया।
संसू, मझगांव : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रांची मंडल की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के दौरान शुक्रवार को ऐतिहासिक धरोहर जिला पश्चिम सिंहभूम के बेनीसागर में साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान धरोहर के आस-पास भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारियों द्वारा घास की साफ- सफाई की गई। इस मौके पर मझगांव थाना प्रभारी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर कर्मवीर तिवारी ने साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया और कहा कि स्वच्छता से ही हम अपनी धरोहर की खोई हुई पहचान दुनिया के सामने फिर से ला सकेंगे तथा एक स्वच्छ वातावरण में ही स्वच्छ समाज का निर्माण कराया जा सकता है मौके पर विवेक कुमार, अभय कुमार, शैलेश अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।