ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत
जासं चक्रधरपुर चक्रधरपुर लोको फाटक के समीप एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का दोनों पैर किसी ट्रेन की चपेट में आने से कट गया।
जासं, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर लोको फाटक के समीप एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का दोनों पैर किसी ट्रेन की चपेट में आने से कट गया। इसकी जानकारी ट्रेन नंबर 58112 टाटा इतवारी पैसेंजर के लोको पायलट ने वाकी टाकी से चक्रधरपुर स्टेशन मास्टर को दी। जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर स्टेशन मास्टर बीएन जामुदा रेलकर्मियों को लेकर घटना स्थल पहुंचे। उस वक्त वह व्यक्ति जिदा था। स्ट्रेचर में उसे लिटाकर इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में व्यक्ति की मौत रेलवे अस्पताल में हो गई। यह घटना मंगलवार देर रात 12:25 बजे की है। रेलवे अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अधिक रक्तस्त्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं जीआरपी के थाना प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि वह व्यक्ति किस ट्रेन से कटा है। वह कहां का रहने वाला था और क्या नाम है, इसकी छानबीन की जा रही है।