Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब कानपुर में नहीं रुकेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और हल्दिया आनंद विहार एक्सप्रेस, देखें नया रूट और टाइमिंग

    By Rupesh Kumar Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Tue, 15 Jul 2025 09:28 AM (IST)

    चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 24 जुलाई से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। ये ट्रेनें अब गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेंगी। नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस गोविंदपुरी स्टेशन पर सुबह 0355 बजे पहुंचेगी जबकि पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस रात 1000 बजे पहुंचेगी। हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस सुबह 0305 बजे और आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस दोपहर 0100 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी।

    Hero Image
    यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से होकर गुजरने वाली नई दिल्ली-पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और हल्दिया-आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस 24 जुलाई से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 24 जुलाई से नई दिल्ली स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी।

    ट्रेन संख्या 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस गोविंदपुरी स्टेशन पर सुबह 03:55 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन सुबह 04:00 बजे पुरी के लिए रवाना होगी।

    वहीं, 24 जुलाई 2025 से पुरी स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी।

    ट्रेन संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस रात 10:00 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पर पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन रात 10:05 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

    जबकि ट्रेन संख्या 12443 हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 24 जुलाई से कानपुर सेंट्रल स्टेशन की बजाय गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी।

    ट्रेन संख्या 12443 गोविंदपुरी स्टेशन पर सुबह 03:05 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन सुबह 03:10 बजे आनंद विहार स्टेशन के लिए रवाना होगी।

    वहीं, 29 जुलाई से आनंद विहार स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12444 आनंद विहार - हल्दिया एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन की बजाय गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 12444 गोविंदपुरी स्टेशन पर दोपहर 01:00 बजे पहुंचेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner