पारा शिक्षक कल रांची भाजपा कार्यालय के सामने देंगे धरना
ोवामुंडी राजकीय आदर्श मिडिल स्कूल में शनिवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की प्रदेश एवं जिला इकाई के निर्देश पर पारा शिक्षकों की बैठक नोवामुंडी प्रखंड पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : नोवामुंडी राजकीय आदर्श मिडिल स्कूल में शनिवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की प्रदेश एवं जिला इकाई के निर्देश पर पारा शिक्षकों की बैठक नोवामुंडी प्रखंड पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 21 अक्टूबर को रांची भाजपा कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन व घेराव कार्यक्रम में शामिल होने को चर्चा हुई। पुरुषोत्तम ने बताया कि सरकार हमें बार-बार आश्वासन देती आ रही है। अबकी बार प्रखंड के सभी पारा शिक्षक शत-फीसद उपस्थिति रांची की धरती पर देकर आंदोलन को सफल बनाएंगे। सरकार इस बार हमारी मांगों पर अमल नहीं करती है तो फिर विधान सभा चुनाव के दौरान सबक सिखाएंगे। बैठक में राजेश चंद्र महतो, सुधीर कुमार महतो, रामचरण चतार, गेदाम कैरम, घनश्याम बेहरा, राजेंद्र महतो, मुरलीधर लागुरी, देव आनंद कुमार गोप, मधुसूदन पान, शुभनाथ पूर्ति, मार्शल तिरिया, बंधुआ गिरी, नंन्दलाल, रामचंद्र, पार्वती बोबोंगा, आशा तिरिया, सावित्री, सूरज मुनि पूर्ति, बालमती, नामलेन सामन्त, नंदिनी देवी, कस्तूरी गोप, सुमित पूर्ति, यसमति लागुरी, मुन्नी केराई, सावित्री पूर्ति, सुशीला, वीणा देवी, शुरू लागूरी, सोमवारी लागुरी, गीता सिरका, मेलानी रीता करूवा, सोमवारी सामन्त, सुनीता पान, सूचित्रा पुरती, सूरजमुखी नाग, रीना कुमारी, भारती कुमारी, पूनम, लक्ष्मी तिरिया, एलिजाबेथ टोप्पो, विस्टुमनी सवैया, गीता राउत, सिपू सिंह, मिनती प्रधान, चाइना बॉस, सावित्री पूर्ति, सुखमति लागुरी, अनीता देवी आदि उपस्थित थे।