निश्शुल्क दाल भात केंद्र खोला गया
रविवार को प्रखंड के टेबो एवं कराईकेला में निश्शुल्क दाल भात केंद्र खोले गए हैं। बीडीओ देवानंद राम एवं कराईकेला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार आजाद ने सब को खाना देकर उद्घाटन किया। रामगढ़ एवं बिहार के 20 मजदूर कराईकेला में काम करने आए थे जो यहां फंस गए हैं।
संवाद सूत्र, बंदगांव : रविवार को प्रखंड के टेबो एवं कराईकेला में निश्शुल्क दाल भात केंद्र खोले गए हैं। बीडीओ देवानंद राम एवं कराईकेला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार आजाद ने सब को खाना देकर उद्घाटन किया। रामगढ़ एवं बिहार के 20 मजदूर कराईकेला में काम करने आए थे जो यहां फंस गए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाथू सिंह मीणा ने सभी को कहा कि अभी आपको घर जाना नहीं है। यहां खाना बन रहा है, रहने को घर दिया गया है। यहां खाइए और रहिए। स्थिति सामान्य होने पर कुछ व्यवस्था की जाएगी। जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, आप यहीं रहेंगे। दाल भात केंद्र में उपस्थित लोगों को कहा कि हर समय लोग दूरी बना कर रहें और मास्क जरूर पहने। बीडीओ देवानंद राम को सूचना मिली कि करंजो के बालेसाई गांव में 15 मजदूर भूखे हैं। स्थल जाकर निरीक्षण करने पर ऐसी बात नहीं मिली। मात्र 2 मजदूर जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें पंचायत सेवक लाल सुमित को 10 10 किलो चावल देने को कहा गया।