मायुमं की जागृति शाखा की पदाधिकारी व सदस्यों ने ली ऑनलाइन शपथ
मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा का ऑनलाइन शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया मंडल के सहायक मंत्री अशोक विजयवर्गीय व सलाहकार सदस्य के सानिध्य में हुआ।
जागरण संवाददाता, चाईबासा : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा का ऑनलाइन शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, मंडल के सहायक मंत्री अशोक विजयवर्गीय व सलाहकार सदस्य के सानिध्य में हुआ। बलराम सुल्तानिया ने शाखा अध्यक्ष श्वेता जालान, उपाध्यक्ष पूनम खिरवाल व सूची चिरानियां, शाखा सचिव शिखा दोदराजका, सह सचिव प्रीति दोदराजका, कोषाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष सुषमा खिरवाल, प्रेस प्रभारी मीता खिरवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा उर्फ ममता अग्रवाल, निकिता गोयल,, नीतू टिबड़ेवाल, पिकी रूंगटा, पूनम अग्रवाल, प्रार्थना मोहता, रिकू अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, श्रद्धा गोयल, स्वीटी रूंगटा, श्वेता दोदराजका, सुमन सराफ, विनीता श्रॉफ तथा हमारी दो नई सलाहकार सदस्य बीना अग्रवाल एवं सरला दोदराजका इन सभी सदस्यों को शपथ दिलाई, ताकि सभी सदस्य शाखा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का उत्तर दायित्व निभा सकें। निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने भी संबोधन किया। सभी शाखा सदस्यों ने भाग लेकर ऑनलाइन शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। शाखा अध्यक्ष श्वेता जालान ने कहा कि जागृति शाखा की नई कमेटी का शपथ ग्रहण हो गया है। जिस तरह पहले जागृति शाखा की सदस्याएं निस्वार्थ भाव से काम करती थीं, उसी तरह इस बार भी करेगी। जागृति शाखा का सबसे बड़ा समर कैंप का आयोजन पिछले कई वर्ष से प्रत्येक वर्ष किया जाता रहा है। इसमें खेल-खेल में बच्चों को कई नई तकनीक की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाती रही है, लेकिन इस बार लॉकडाउन लगे रहने के कारण यह कार्यक्रम संभवत: नहीं हो पाएगा।