पश्चिमी सिंहभूम में सड़क हादसों में एक की गई जान, दो की हालत गंभीर Chaibasa News
नाेवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर सड़क हादसों में एक वाहन चालक की मौत हो गई जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पहली दुर्घटना हुई नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क पर कुटीबुरु जंगल के समीप। यहां सारिया लदे ट्रेलर और एक अन्य वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया।
अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, दो सवार गंभीर
नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क पर ही गितिलोर गांव के समीप बाइक अंसतुलित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोंनों को नोवामुंडी टिस्को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बताई गई हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप