गड्ढानुमा कुएं में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : नोवामुंडी फूलबागान बस्ती की एक बुजुर्ग महिला शुक्रवार शाम को स्नान करने के दौरान डूबकर मौत हो गई।
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : नोवामुंडी फूलबागान बस्ती की एक बुजुर्ग महिला शुक्रवार शाम को स्नान करने के दौरान गड्ढानुमा कुएं में डूब गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका नाम सुबोधिनी तांती है। वो 60 वर्ष की थी। मानसिक रूप से बीमार भी थी। ग्रामीणों ने बताया कि सुबोधिनी तांती अपने पति मुकुंद तांती के साथ साराबिल गांव से आकर फूलबागान में मकान बनाकर रह रही थी। कुछ साल पहले मुकुंद तांती का निधन हो गया था। महिला अकेली रहकर मजदूरी करके पेट पाल रही थी। पति के निधन के बाद से उसकी दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी। शुक्रवार की शाम को नहाने के लिए गड्ढानुमा कुएं में गई थी। इसी क्रम में कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। जब देर शाम को आसपास के लोग पानी लाने के लिए वहां पहुंचे तो पानी में शव नजर आया।