विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिमी सिहभूम के चाईबासा में भी अब बनेगा पासपोर्ट

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Wed, 06 Mar 2019 03:04 PM (IST)

पश्चिमी सिंहभूम के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्‍यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। पासपोर्ट बनाने की सुविधा जिला मुख्यालय चाईबासा में ही मिलेगी।

पश्चिमी सिहभूम के चाईबासा में भी अब बनेगा पासपोर्ट
पश्चिमी सिहभूम के चाईबासा में भी अब बनेगा पासपोर्ट

चाईबासा, जेएनएन। पश्चिमी सिंहभूम के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्‍यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। पासपोर्ट बनाने की सुविधा जिला मुख्यालय चाईबासा में ही मिलेगी। चाईबासा के पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की तैयारी की जा रही है।

जिला उपायुक्त अरवा राजकमल की पहल पर एवं उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन के प्रयास से यह संभव हो पा रहा है। इस कार्यालय के लिए अलग से भवन की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी परितोष ठाकुर एवं असिटेंट सुपरिटेडेंट पोस्ट ऑफिस पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से निर्मित हो रहे कार्यालय भवन का निरीक्षण किया एवं निर्माण को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।