विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाईबासा में बनेगा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश का एलान

Published: Sun, 15 Mar 2026 10:39 PM (IST)

नवनिर्वाचित चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश को पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में सम्मानित ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चाईबासा। बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम परिसर में रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से नवनिर्वाचित चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने उन्हें शाल एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित चाईबासा नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा तथा एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सीताराम तैसुम उर्फ प्रीतम को भी अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।

बताया गया कि नितिन प्रकाश पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन और पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार नायक ने किया।

अपने संबोधन में नितिन प्रकाश ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास के साथ-साथ अब चाईबासा नगर के विकास कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चाईबासा में जिला स्तरीय मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गंगाधर नाग ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नीरज संदवार, गौरी शंकर महतो, बलराज हिंदवार, पंकज कुमार सिंह, कश्मीर कान्डेयांग, महासचिव अजय कुमार नायक, संयुक्त सचिव संजय चौबे, पिंटू अग्रवाल, मुकेश मोदी, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार बाहंदा, प्रीति महतो, विजय सिंह बाड़ा, सुनील प्रजापति, लखींद्र पाल, बैडमिंटन संघ के सचिव अशोक जोशी, योगा संघ के सचिव दीपक प्रसाद, एथलेटिक्स संघ के बैगो पुरती, गुरु चरण कुदादा, नरेंद्र बारी सहित ताइक्वांडो और रग्बी फुटबॉल संघ के प्रतिनिधि एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- झारखंड भाजपा अप्रैल तक करेगी जिला कमेटियों का गठन, जिलाध्यक्षों को मिली अहम जिम्मेदारी 

यह भी पढ़ें- मंडे को नो हॉलिडे: गैस एजेंसियों का साप्ताहिक अवकाश रद; अब छुट्टी वाले दिन भी बुक करें अपना सिलिंडर