सिमको गांव में कब्र खोदकर पुलिस ने बरामद किया शव शुक्रवार रात को घर से बुलाकर हाबिल की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
संवाद सूत्र सोनुवा गुदड़ी पुलिस ने रविवार दोपहर सिमको गांव से कब्र खोदकर शव निकाला।
फोटो संख्या-11
संवाद सूत्र, सोनुवा : गुदड़ी पुलिस ने रविवार दोपहर सिमको गांव से कब्र खोदकर मृतक 38 वर्षीय हाबिल समद के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुदड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8-10 हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने सिमको गांव बंदा टोला के हाबिल समद के घर पहुंचा। वहां पर अपराधियों ने दरवाजा खटखटा कर दरवाजा खोलने की बात कही। इसके बाद हाबिल समद के दरवाजा खोलने पर पानी मांगकर पी और गाली-गलौज करने लगे। उसके बाद अपराधियों ने हाबिल समद को पकड़ कर घर से करीब पांच सौ मीटर दूर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने परिजनों को घटना की जानकारी पुलिस को नहीं देने की धमकी दी। परिजनों से कहा कि शव को दफना दो। पुलिस को मामले की जानकारी दी तो अंजाम बुरा होगा। परिजनों ने शव को शनिवार को दफना दिया। सूचना मिलने पर कार्रवाई में जुटी पुलिस
हत्या की सूचना मिलने के बाद गुदड़ी थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ शनिवार रात को शव बरामद करने के लिए सिमको गांव के लिए रवाना हुए। रविवार को गुदड़ी पुलिस दंडाधिकारी के रूप में तैनात आनंदपुर बीडीओ शैलेंद्र रजक की निगरानी में शव को कब्र से निकालकर बरामद किया। हाबिल समद के शरीर में गोली के निशान पाए गए। पुलिस ने जब्त किया पांच खोखा
गुदड़ी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सिमको गांव में घटना स्थल से पुलिस ने एके 47 के अलावा कारबाईन या पिस्तौल की पांच खाली खोखा बरामद किया है।