Move to Jagran APP

संविधान में विश्वास रखने वाले जुड़ रहे कांग्रेस के साथ : गीता कोड़ा

संविधान में विश्वास रखने वाले कांग्रेस पर विश्वास करते हैं। देश में ऐसा माहौल बना दिया है कि आपसी भाईचारा भी खतरा में पड़ता दिखाई पड़ रहा है। यह बातें कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 11:53 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 11:53 PM (IST)
संविधान में विश्वास रखने वाले जुड़ रहे कांग्रेस के साथ : गीता कोड़ा
संविधान में विश्वास रखने वाले जुड़ रहे कांग्रेस के साथ : गीता कोड़ा

संवाद सहयोगी, चाईबासा : संविधान में विश्वास रखने वाले कांग्रेस पर विश्वास करते हैं। देश में ऐसा माहौल बना दिया है कि आपसी भाईचारा भी खतरा में पड़ता दिखाई पड़ रहा है। यह बातें कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और नियत को देखते हुए लोग कांग्रेस की ओर लौट रहे हैं। झारखंड बनने के बाद यह गौरव का क्षण है कि गठबंधन की सरकार बन रही है। यह पूरी तरह जनता की सरकार है। जिसमें जनता ने विश्वास दिखाया है। यह सदस्यता अभियान से कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ा होगी। कांग्रेस के राज्य नेतृत्व में कोल्हान में जो लक्ष्य दिया है उस लक्ष्य को हम सभी मिल कर हर हाल में पूरा करेंगे। वर्तमान झारखंड की सरकार में मंत्री जनता के बीच में रहने वाले बने हैं। जिसको जनता पसंद कर रही है। हम सभी अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभायेंगे। जिससे हर बूथ में पार्टी का सदस्य खड़ा होगा।

loksabha election banner

कांग्रेस एक सिद्धांत पर चल रही : मधु कोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक सिद्धांत के साथ चलती है। कोल्हान प्रमंडल से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता बनाए जाने का प्रयास रहेगा। हम सभी कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांत को आम लोगों तक पहुंचाएं। पार्टी की मजबूती ही हमारी पूंजी है। सरकार आती है जाती है सब चलता रहता है। लेकिन कार्यकर्ता है तो आप जनता की सेवा कर सकते हैं। कार्यकर्ता के दम पर ही नेता और मंत्री बनते हैं। अभियान में ऐसे कार्यकर्ता बनाये जो पार्टी के मजबूती के साथ खड़े रहे। पार्टी की ओर से कोल्हान में जो लक्ष्य दिया गया है उसे हर हाल में पूरा करके रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.