Move to Jagran APP

मछली दिखाने के बहाने शौचालय के पास ले जाकर साढे चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म Chaibasa News

चाईबासा में मछली दिखाने के बहाने शौचालय के पास ले जाकर साढे चार साल की बच्ची से नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। यह मामला तब सामने आया जब बच्‍ची के परिजनों ने मारपीट कर दी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 01:18 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 01:44 PM (IST)
मछली दिखाने के बहाने शौचालय के पास ले जाकर साढे चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म Chaibasa News
मछली दिखाने के बहाने शौचालय के पास ले जाकर साढे चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म Chaibasa News

चाईबासा , जासं।  चाईबासा में साढे चारसाल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म करने वाला भी नाबालिग है। घटना से आक्रोशित बच्ची के परिवार वालों ने आरोपित नाबालिग लड़के की दमभर पिटाई की। इसके बाद उसे बड़ाजामदा सड़क पर मरा हुआ समझकर फेंक कर भाग निकले। मामला जब पुलिस के सामने आया तो पीड़िता व पिटाई का शिकार नाबालिग लड़के के बयान पर मुफ्फसिल थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

loksabha election banner

घटनाक्रम के मुताबिक भाई दूज के दिन 29 अक्टूबर की दोपहर करीब 1.30 बजे 16 साल का लड़का अपने पड़ोस में रहने वाली 4.5 साल की बच्ची के घर पहुंचा। लड़की को बताया कि उसके घर के पास नया शौचालय और सेफ्टी टैंक बना है। सेफ्टी टैंक में पानी भरा है। इसमें उसने मछली छोड़ी है। इसके बाद वो मछली दिखाने के बहाने बच्ची को अपने साथ शौचालय के पास ले आया। यहां टायलेट की सीट पर बैठाकर और मुंह को कपड़े से दबाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इस दौरान हो रही असहनीय पीड़ा से जब लड़की रोने लगी तो उसकी मां उस तरफ आयी। लड़की की मां को देखकर आरोपित वहां से भाग गया। इधर, रक्तस्राव होते देख घबराकर परिवार वाले लड़की को तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास ले गये। वहां उसका इलाज कराया मगर सामाजिक शर्म मानकर थाने में इसकी तुरंत शिकायत नहीं की।

सप्‍ताह भर बाद पीटा

 इस घटना के सप्ताह भर बाद 6 नवंबर को जब आरोपित लड़का अकेले गड्ढे से मछली पकड़ रहा था। तब पीड़ित बच्ची के परिवार के लोग वहां पहुंच गये और लड़के को पकड़कर दमभर पीटा। इसके बाद गाड़ी में लादकर बड़ाजामदा की ओर ले गये। वहां उसे घायल अवस्था में छोड़कर वापस आ गये। इधर, लड़के के परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उसे वहां से चाईबासा के सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। इस बीच पुलिस केस बनता देख 7 नवंबर को बच्ची को साथ लेकर उसके परिवार वाले मुफ्फसिल थाना पहुंच गये। उन्होंने 29 अक्टूबर की घटना की जानकारी देते हुए लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं, लड़के के परिवार वालों ने भी मामले में जानलेवा हमला की प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन थाने में दे दिया है। मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित लड़के के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, लड़के के बयान पर पीड़िता के परिवार के पांच नामजद लोगों समेत करीब 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.