विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उठेगा मनरेगा कर्मियों का मामला
पश्चिम ¨सहभूम जिले के सभी मनरेगा कर्मी झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शंभु गोप की अध्यक्षता में 28वें दिन भी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने धरना पर बैठे रहे।
संवाद सहयोगी, चाईबासा : पश्चिम ¨सहभूम जिले के सभी मनरेगा कर्मी झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शंभु गोप की अध्यक्षता में 28वें दिन भी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने धरना पर बैठे रहे। इस क्रम में मनरेगा कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने चाईबासा सदर विधायक दीपक बिरूवा को समस्याओं से अवगत कराते हुए अपने हक की लड़ाई में साथ देने की मांग की। विधायक से अनुरोध किया गया कि मनरेगा कर्मियों की मांगों को शीतकालीन सत्र में विधानसभा में रखा जाए। हड़ताल में सभी प्रखंड के बीपीओ, जेईई, एईई, लेखा सहायक व रोजगार सेवक शामिल हैं। जिसमें सविता ¨सकु, अरविन्द कुमार प्रधान, पंकज प्रभात दिपेश कुमार, रोहित कुमार मिश्रा, अभिजीत मिश्रा, दिपक कुमार दास, पुरुषोतम गोप, रोहित कुमार, राम रामेश लोहार, तरूण कुमार गागराई, गुडडु तांती, सविता तिरीया, लख्मी कुमारी, लक्ष्मी मछुवा, मंजु बानरा, माझी बोदरा, चंद्रशेखर, रवि शंकर तामासोय, आनंद पुरती, राम कुमार गोप व अन्य कर्मी शामिल हैं।