लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड को मिलेगा मिनिमम ग्रांटेड 120 किलोमीटर का माइलेज
चक्रधरपुर रेल मंडल में कार्यरत रनिग कर्मचारियों को किसी भी सेक्शन में आठ घंटे की ड्यूटी के दौरान 2030 या 80 किलोमीटर का माइलेज मिलता था।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में कार्यरत रनिग कर्मचारियों को किसी भी सेक्शन में आठ घंटे की ड्यूटी के दौरान 20,30 या 80 किलोमीटर का माइलेज मिलता था। उनको अब प्रत्येक ड्यूटी में कम से कम 120 किलोमीटर का माइजेल मिलेगा। यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने दी है। शशि मिश्रा ने बताया कि इससे पहले मंडल के सभी लोडिग प्वाइंट, ब्रांच लाइन और घाट सेक्शनों में ड्यूटी के दौरान रनिग कर्मचारियों का कार्य अवधि 8 घंटे से ज्यादा होने के बाद भी उनको 20 या 40 किलोमीटर मात्र का रन हो पाता था। मेंस कांग्रेस ने इस विसंगतियों के खिलाफ अपने जोनल पीएनएम में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जिसके फलस्वरूप तीन अधिकारियों की एक कमेटी का गठन कर चक्रधरपुर मंडल के सभी सेक्शनों का वर्किंग स्टडी कर सभी सेक्शनों में 120 किलोमीटर मिनिमम ग्रांटेड माइलेज पर शुक्रवार को मोहर लग गया। मेंस कांग्रेस ने डीआरएम विजय कुमार साहू,सीनियर डीओएम भास्कर और सीनियर डीईई (ओपी) राजेश रौशन के अथक प्रयास का आभार जताया। मिनिमम ग्रांटेड किलोमीटर का आदेश आते ही चक्रधरपुर मंडल के रनिग कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। टाटा क्रू लॉबी में रनिग कर्मचारियों ने मेंस कांग्रेस के एक्टिग जनरल सेक्रेटरी शशि मिश्रा का जोरदार स्वागत करते हुए सभी रनिग कर्मचारियों के बीच लड्डू वितरित कर अपने खुशी का इजहार किया। इस दौरान रनिग ब्रांच के सचिव आर के पांडेय, संतोष कुमार भगत,एके अनल, मनोज कुमार, यू के तिवारी,सी अनिल, बरुन चक्रवर्ती, शैलेश त्रिपाठी, प्रमोद कुमार और एस के झा प्रमुख रूप से शामिल थे।