लीड्स ने चक्रधरपुर बांटे 400 आम के पौधे
चक्रधरपुर प्रखंड के तीन पंचायत के चार गांवों में किसान के आय सृजन के उद्देश्य से महिद्रा एंड महिद्रा और लीड्स संस्था रांची ने ग्रामीणों के बीच फलदार आम के करीब चार सौ पौधों का वितरण किया।
जासं, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के तीन पंचायत के चार गांवों में किसान के आय सृजन के उद्देश्य से महिद्रा एंड महिद्रा और लीड्स संस्था रांची ने ग्रामीणों के बीच फलदार आम के करीब चार सौ पौधों का वितरण किया। इस दौरान लीड्स और सृजन महिला विकास मंच के परियोजना समन्वयक मोहम्मद इस्लाम अंसारी ने कहा कि पेड़-पौधे लगाना धार्मिक मान्यता के अनुसार यज्ञ करने के बराबर है। एक पेड़ एक पुत्र से बढ़ कर होता है। जो बड़ा होकर हजारों लाखों लोगों को जीवन देने का काम करती है। हर मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम दस पेड़ जरूर लगाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में किसानों को अधिक फलदार पौधे लगाने के लिए बढ़ावा देने की जरुरत है। किसान अपने एक एकड़ जमीन से पांचवें साल से सालाना 50 से 60 हजार रूपए कमा सकता है। वहीं दसवें साल के बाद से एक एकड़ जमीन से किसान को प्रतिवर्ष 1 लाख तक की कमाई होगी। जो लगातार 3 अधिकतम 35 वर्षों तक समान रूप से मिलता रहेगा। इसके बाद आम बागवानी में इंटर क्रॉपिग खेती करने की जानकारी दी गई। मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि किसान अपने जमीन से आम के फल के साथ साथ साग, सब्जी उपजा कर अच्छी कमाई कर सकते है। इसके साथ उन्होंने समय-समय पर लगने वाले खाद, दवा आदि की जानकारी दी। उन्होंने किसान को जैविक खाद प्रयोग करने को कहा। मौके में परियोजना के फील्ड सुपरवाइजर पद्मा महतो, सुलोचना महतो समेत काफी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित रहे।