विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Railway News: राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस सहित 4 ट्रेनें 28 अक्टूबर तक रद, कई गाड़ियों का बदला रूट

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:17 PM (IST)

रायगड़ा रेल मंडल में भूस्खलन के कारण ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 22 से 28 अक्टूबर तक चार ट्रेनें रद्द कर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. भूस्खलन के कारण चार ट्रेनें रद्द की गईं।

  2. छह ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होंगी कोरापुट तक।

  3. 22 से 28 अक्टूबर तक रहेगा परिचालन प्रभावित।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। रायगड़ा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले मालिगुड़ा - छातरिपुट स्टेशनों के बीच भूस्खलन होने के कारण इस्ट कोस्ट रेल प्रशासन ने आज से 28 अक्टूबर के बीच चार ट्रेनों का परिचालन रद करने की घोषणा कर दी है, जबकि 6 ट्रेनों को शॉट टर्मिनेशन और शॉट ओरिजिनेशन कर चलाएगी। ट्रेनों के रद होने से चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम रद होने की तिथि
18107 राउरकेला - जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 से 28 अक्टूबर तक
18108 जगदलपुर - राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 से 29 अक्टूबर तक
18515 विशाखपट्टणम - किरंडुल एक्सप्रेस 22 से 28 अक्टूबर तक
18516 किरंडुल - विशाखपट्टणम एक्सप्रेस 22 से 28 अक्टूबर तक

ये ट्रेनें शॉट टर्मिनेशन और शॉट ओरिजिनेशन कर चलेंगी

  • 22 से 28 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18005 हावड़ा - जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन कोरापुट स्टेशन तक होगा।
  • 23 से 30 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18006 जगदलपुर - हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन कोरापुट स्टेशन तक होगा।
  • 22 से 28 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18447 भुवनेश्वर - जगदलपुर हीराखण्ड एक्सप्रेस का परिचालन कोरापुट स्टेशन तक होगा।
  • 22 से 29 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18448 जगदलपुर - भुवनेश्वर हीराखण्ड एक्सप्रेस का परिचालन कोरापुट स्टेशन तक होगा।
  • 22 से 28 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 58501 विशाखपट्टणम - किरंडुल पैसेंजर का परिचालन कोरापुट स्टेशन तक होगा।
  • 22 से 28 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 58502 किरंडुल - विशाखपट्टणम पैसेंजर का परिचालन कोरापुट स्टेशन तक होगा।

यह भी पढ़ें- अब चाईबासा-टाटानगर से पुरी तक सीधी रेल सेवा, पुरी-बड़ामपहाड़ एक्सप्रेस को मिली मंजूरी