विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब चाईबासा-टाटानगर से पुरी तक सीधी रेल सेवा, पुरी-बड़ामपहाड़ एक्सप्रेस को मिली मंजूरी

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:17 AM (IST)

रेलवे बोर्ड ने पुरी-बड़ामपहाड़ एक्सप्रेस (18411/18412) के दैनिक परिचालन को मंजूरी दे दी है, जिससे रायरंगपुर, टाटानगर और चाईबासा के ...और पढ़ें

चाईबासा को भी मिला ठहराव, पश्चिमी सिंहभूम के यात्रियों को मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी।

चाईबासा को भी मिला ठहराव, पश्चिमी सिंहभूम के यात्रियों को मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी।

HighLights

  1. रेलवे बोर्ड ने पुरी-बड़ामपहाड़ एक्सप्रेस के दैनिक परिचालन को मंजूरी दी।

  2. रायरंगपुर, टाटानगर, चाईबासा से पुरी तक सीधी रेल कनेक्टिविटी।

  3. पश्चिमी सिंहभूम के यात्रियों को ओडिशा यात्रा में सुविधा मिलेगी।

जागरण संवाददाता, चाईबासा। ओडिशा और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने पुरी-बड़ामपहाड़ एक्सप्रेस (18411/18412) के परिचालन को मंजूरी दे दी है। 19 अक्टूबर 2026 को जारी रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार, ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।

इसके व्यावसायिक ठहराव की सूची में रायरंगपुर, टाटानगर और चाईबासा समेत कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इससे पुरी तक सीधी रेल सेवा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

रेलवे बोर्ड ने ईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर और दक्षिण पूर्व रेलवे, कोलकाता के महाप्रबंधकों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पत्र में ट्रेन का परिचालन जल्द सुविधाजनक तारीख से शुरू करने की बात कही गई है।

चाईबासा के यात्रियों को होगा लाभ

चाईबासा को ट्रेन के व्यावसायिक ठहराव की सूची में शामिल किया गया है। इससे पश्चिमी सिंहभूम के यात्रियों को पुरी स्थित महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन करने और भुवनेश्वर सहित ओडिशा के प्रमुख शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिल सकती है। धार्मिक यात्रियों के साथ-साथ अन्य कामों से ओडिशा जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

नौ एलएचबी कोच के साथ चलेगी ट्रेन

रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार, ट्रेन में कुल नौ एलएचबी कोच होंगे। ट्रेन के प्राथमिक रखरखाव की जिम्मेदारी पुरी को दी गई है। इसके परिचालन के लिए दो एलएचबी रेक की आवश्यकता बताई गई है।

परिचालन की तारीख का इंतजार

रेलवे बोर्ड ने ट्रेन सेवा को जल्द सुविधाजनक तारीख से शुरू करने का निर्देश दिया है। जरूरत पड़ने पर उद्घाटन के लिए विशेष ट्रेन भी चलाई जा सकती है।

हालांकि, नियमित परिचालन की निश्चित तारीख और विस्तृत समय-सारणी की घोषणा अभी बाकी है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी से रायरंगपुर, टाटानगर और चाईबासा के यात्रियों को पुरी तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद जगी है।

पुरी–बड़ामपहाड़ एक्सप्रेस (18411/18412) का पूरा प्रस्तावित रूट

बड़ामपहाड़ → रायरंगपुर → औंलाजोरी जंक्शन → टाटानगर जंक्शन → सिनी जंक्शन → राजखरसवां जंक्शन → चाईबासा → झिंकपानी → डांगोआपोसी → देवझर → बांसपानी → केंदुझर → हरिचंदनपुर → सुकिंदा रोड → जखपुरा → कटक → मंचेश्वर → भुवनेश्वर → खुर्दा रोड → पुरी।

समय-सारणी

स्टेशन ट्रेन 18411: पुरी → बड़ामपहाड़ ट्रेन 18412: बड़ामपहाड़ → पुरी

  • पुरी प्रस्थान 23:45 आगमन 06:00
  • टाटानगर जंक्शन 11:30–11:40 17:55–18:05
  • औंलाजोरी जंक्शन 12:40–12:42 16:38–16:40
  • रायरंगपुर 12:53–12:55 16:25–16:27
  • बड़ामपहाड़ आगमन 13:45 प्रस्थान 16:0