Move to Jagran APP

झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला नक्सली

Woman naxalite arrested. पुलिस ने झारखंड ओडिशा बॉर्डर पर पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव क्षेत्र से एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।

By Edited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 08:19 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 01:19 PM (IST)
झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला नक्सली
झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला नक्सली

जागरण संवाददाता, चाईबासा। लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव क्षेत्र से एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे एक गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है की किन-किन नक्सली मामलों से वो जुड़ी रही है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि पश्चिम सिंहभूम पुलिस को महिला नक्सली के ओडिशा से मझगांव क्षेत्र में विचरण करने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद रविवार की शाम को जगन्नाथपुर डीएसपी प्रदीप उरांव और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम उक्त क्षेत्र में निकल गई और उसे एक गांव से दबोच लिया गया। उसके पास से पुलिस ने नक्सली साहित्य और कुछ अन्य सामग्री भी बरामद की है। सारंडा क्षेत्र में हुए कई नक्सली वारदात में उसके शामिल होने की सूचना है।

रविवार की देर रात उसे गिरफ्तार कर चाईबासा मुख्यालय लाया गया है। चाईबासा पुलिस ने महिला नक्सली के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। लेकिन जांच प्रभावित न हो इसलिए नाम का खुलासा अभी नहीं किया है। पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने बताया कि एक महिला नक्सली को टीम ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.