सड़क किनारे ड्रेन में मिला महिला का शव
बड़बिल नगर में वार्ड संख्या आठ के बड़बिल-नालदा राज्य राजपथ में जगन्नाथ मंदिर के निकट नाले के भीतर से एक महिला का शव बरामद हुआ है।
संवाद सूत्र, बड़बिल : बड़बिल नगर में वार्ड संख्या आठ के बड़बिल-नालदा राज्य राजपथ में जगन्नाथ मंदिर के निकट नाले के भीतर से एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला का एक पैर टूटा था और शरीर उल्टी अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बड़बिल पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच महिला के शव को बाहर निकाल कर जांच पड़ताल की। जांच करने के बाद मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय संचारी पात्रा के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक संचारी पात्रा पिछले कुछ वर्षों से पारिवारिक कलह के कारण अपनी मानसिक अवस्था खो चुकी थी एवं दिन-दोपहर भटकती फिरती थी। पिछली रात किसी अज्ञात वाहन के टक्कर लगने के कारण महिला की ड्रेन में गिरकर मृत्यु होने पर संदेह किया जा रहा है। बड़बिल पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप