कुमारडुंगी में वज्रपात से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से एक दर्जन से अधिक घायल
पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी प्रखंड में अचानक आए आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और वज्रपात से भारी तबाही हुई। इस प्राकृतिक आपदा में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

तेज आंधी चलने के कारण एक घर पर गिरा विशाल पेड़।
HighLights
कुमारडुंगी में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और वज्रपात।
10 वर्षीय बच्चे की वज्रपात से मौत।
एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर घायल।
40 डिग्री तापमान के बीच अचानक बदला मौसम
वज्रपात की चपेट में आया मासूम, इलाज के अभाव में तोड़ा दम
इन गांवों में दिखा आंधी का सबसे घातक असर
मौसम के इस रौद्र रूप का सबसे ज्यादा असर निम्नलिखित गांवों में देखने को मिला:
- अंधारी, छोटारायकमन, बड़ालुंती, बेड़ामुंडुई
- बांकधर, बड़ारायकमन, छोटालुंती
- उंडुदा, दिरीगो और कोकरकाटा
मलबे और पेड़ों के नीचे दबने से मची चीख-पुकार
अंधारी चौक में कृष्णा हेम्ब्रम के दुकाननुमा घर का छप्पर तेज हवा में उड़ गया। छत पर लगा भारी एस्बेस्टसटूटकर नीचे रह रहे किरायेदार देवेंद्र कुंकल, उनकी पत्नी और दो बच्चों पर गिर पड़ा। इस हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
- घर पर गिरा विशाल पेड़: अंधारी गांव में ही लादु हेम्ब्रम के घर पर एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से उनके ससुर बिरसिंग आंगरिया, सास तारामनी कुई, पत्नी ज्योति हेम्ब्रम और अनीस हेम्ब्रम घायल हो गए।
- मलबे में फंसा रहा परिवार: बेड़ामुंडुई गांव के नागासाई टोला में आम का एक बड़ा पेड़ एक मकान पर जा गिरा। हादसे में तीरसी हेम्ब्रम, उदित हेस्सा और एक छोटा बच्चा अंकुरा बागे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीरसी हेम्ब्रम ने बताया कि पेड़ गिरने के बाद वह तीन बच्चों के साथ करीब एक घंटे तक ढह चुके घर के भीतर ही फंसी रहीं। अंधेरे और तेज बारिश के बीच ग्रामीण भारी दहशत में थे।

