अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता आज से
जासं चाईबासा महिला कॉलेज चाईबासा में दो दिवसीय कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 06:21 AM (IST)
जासं, चाईबासा : महिला कॉलेज चाईबासा में दो दिवसीय कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन सात जनवरी की सुबह 11.30 बजे से शुभारंभ किया जाएगा। इसका समापन आठ जनवरी को किया जाएगा। यह जानकारी आयोजन समिति की अध्यक्ष प्राचार्या डॉ. आशा मिश्रा व आयोजन समिति के खेल प्रभारी डॉ. निवारण माहथा ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. शुक्ला माहांती, विशिष्ट अतिथि सीसीडीसी डॉ. केएन प्रधान व सम्मानित अतिथि डॉ. एमएन सिंह उपस्थित रहेंगे। इसी तरह महिला कॉलेज में नौ व 10 जनवरी को कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें