कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 72 घंटे का खंड कीर्तन
प्रखंड के कृष्णा नगर में आयोजित 72 घंटे का अखंड हरिनाम कीर्तन शनिवार से शुरू किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 08:57 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 08:57 PM (IST)
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : प्रखंड के कृष्णा नगर में आयोजित 72 घंटे का अखंड हरिनाम कीर्तन शनिवार से शुरू किया गया। इस दौरान शनिवार को कोयना नदी में जल भर कर 108 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाल कर कीर्तन शुरू किया गया। इसके बाद दोपहर को बतौर पूजा अर्चना कर कीर्तन शुरू किया गया।यह कार्यक्रम सोमवार को समापन होगा।इस दरमियान मनोहरपुर के आसपास के कीर्तन मंडली के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाऐगा।साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाऐगा। मौके पर अखिलेश्वर पांडे, संतोषी देवी, रविन्द्र कुमार,टूलेश्वर महतो, संजय महतो, आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें