Move to Jagran APP

डाक्टरों के क्वार्टरों से हटेगा अनुबंधित कर्मियों का कब्जा

जागरण संवाददाता, चाईबासा : सदर अस्पताल परिसर में बने डॉक्टरों के क्वार्टर में अवैध कब्जा क

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 08:32 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 08:32 PM (IST)
डाक्टरों के क्वार्टरों से हटेगा अनुबंधित कर्मियों का कब्जा
डाक्टरों के क्वार्टरों से हटेगा अनुबंधित कर्मियों का कब्जा

जागरण संवाददाता, चाईबासा : सदर अस्पताल परिसर में बने डॉक्टरों के क्वार्टर में अवैध कब्जा कर रह रहे पांच अनुबंधित कर्मचारियों को सात दिन के भीतर हर हाल में क्वार्टर खाली करने का आदेश जारी हो गया है। अनुबंधित कर्मचारियों ने चार-पांच साल से डाक्टरों के क्वार्टरों को अपने कब्जे में ले रखा था। इस वजह से सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को किराए पर घर लेकर रहना पड़ रहा था। इसे लेकर निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. हिमांशु भूषण बरवार से डॉक्टर लगातार गुहार लगा रहे थे। मामले में स्वास्थ्य विभाग से शिकायत भी की गई थी मगर तत्कालीन सिविल सर्जन ने सभी शिकायतों को दरकिनार कर क्वार्टर खाली करने के लिए किसी तरह की पहल नहीं की थी। वहीं, अनुबंधित कर्मचारी मुफ्त में सरकारी क्वार्टर की सेवा लेकर सरकार को हर साल लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे थे। नई सिविल सर्जन डॉ. मंजू दुबे के पास यह मामला आया तो उन्होंने गंभीरता दिखाई। अनुबंधित कर्मियों में मचा हड़कंप

loksabha election banner

14 अक्टूबर को उन्होंने संबंधित अनुबंधकर्मियों को आदेश जारी करते हुए सात दिन के भीतर क्वार्टर खाली करने को कहा है। क्वार्टर खाली नहीं करने पर कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। इधर, दुर्गा पूजा के समय क्वार्टर खाली करने का आदेश जारी होने से अनुबंधित कर्मियों में हड़कंप मच गया है। ये लोग से¨टग-गे¨टग कर आदेश को वापस कराने की कोशिश में हैं। बता दें कि अस्पताल परिसर में करीब 15 डॉक्टर्स क्वार्टर बने हैं। इनमें से पांच क्वार्टरों में अनुबंधित कर्मचारी रह रहे हैं। इनमें सिविल सर्जन विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसंवाद में की गई थी। शिकायतकर्ता ने यह मांग की थी कि आवंटित क्वार्टरों को कब्जा मुक्त कर डॉक्टरों को दिया जाए। साथ ही कब्जेधारियों के वेतन से राशि की कटौती कर क्षतिपूर्ति की जाए। इन अनुबंधित कर्मियों को क्वार्टर खाली करने का हुआ आदेश

1. ब्रजेश झा - जिला लेखा प्रबंधक।

2. नीरज यादव - जिला कार्यक्रम प्रबंधक।

3. संजीव नाग - हेड क्लर्क।

4. दुरिना होरो - ए-ग्रेड नर्स।

5. पी. जानकारी राव - सेवानिवृत्त ए ग्रेड नर्स। मुख्यमंत्री जनसंवाद में किसी ने यह शिकायत की थी कि सदर अस्पताल परिसर में बने डॉक्टरों के क्वार्टरों में अनुबंधित कर्मचारी अवैध रूप से रह रहे हैं। उन सभी लोगों को जल्द से जल्द क्वार्टर खाली करने को कहा गया है। क्वार्टर खाली होने के बाद डॉक्टरों को उसे आवंटित किया जाएगा।

- डॉ. मंजू दुबे, सिविल सर्जन, पश्चिम ¨सहभूम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.