विधायक ने झारखंड संघर्ष यात्रा की सफलता को बनाई रणनीति
संवाद सूत्र, बंदगांव : कराईकेला पंचायत भवन में रविवर को झामुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक की।
संवाद सूत्र, बंदगांव : कराईकेला पंचायत भवन में रविवर को झामुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधायक शशिभूषण सामड की उपस्थित में हुई। बैठक में झामुमो झारखंड संघर्ष यात्रा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का दौरा दो अक्टूबर को चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में है। पोड़ाहाट स्टेडियम में वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही अक्टूबर माह में गांव-गांव में पार्टी का जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 24 सितंबर को बंदगांव तथा चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय में पेट्रोल व डीजल के मूल्य वृद्धि को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में रीता सुम्बरुई, विधायक प्रतिनिधि त्रिनाथ महतो, जातेन महतो, राजेश गागराई, तुलसी महतो, प्रशान्त साहु, अंगद महतो, केदार बानरा, दुबराज बोदरा, सुभाषिनी कालिन्दी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।