विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जराईकेला थाना क्षेत्र में सनसनी: आपसी विवाद में पत्नी ने ली पति की जान, हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:58 PM (IST)

मनोहरपुर के जराईकेला थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें पत्नी ने लोहे के रॉड से हमला कर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी बालेमा गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

HighLights

  1. मनोहरपुर में घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को मारा।

  2. लोहे के रॉड से सिर पर वार कर हत्या की।

  3. पुलिस ने आरोपी पत्नी बालेमा गुड़िया को गिरफ्तार किया।

संवाद सूत्र, मनोहरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा क्षेत्र के जराईकेला थाना क्षेत्र स्थित तिरिलपोसी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 
 
यहां गगराई टोला में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें पत्नी ने कथित तौर पर लोहे के रॉड से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी। 
 
इस घटना के बाद देखते ही देखते एक परिवार उजड़ गया और पूरे गांव व आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते शनिवार की दोपहर करीब एक बजे की है। उस समय सुमा गुड़िया और उनकी पत्नी बालेमा गुड़िया अपने घर में बैठकर खाना खा रहे थे। 
 
इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद धीरे-धीरे उग्र होता चला गया। 
 
इसी बीच गुस्से और आवेश में आकर बालेमा गुड़िया ने घर में रखे लोहे के रॉड से पति सुमा गुड़िया के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया।
 
लोहे के रॉड का वार इतना गंभीर था कि सुमा गुड़िया लहूलुहान होकर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। 
 
एक मामूली घरेलू विवाद के इस तरह जानलेवा वारदात में तब्दील हो जाने से ग्रामीणों में दहशत और हैरानी का माहौल है।
 
घटना की सूचना मिलते ही शनिवार देर शाम जराईकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
 
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
 
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में पत्नी बालेमा गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल जराईकेला थाना पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।