झारखंड पुलिस का अधिकारी 15 हजार का रिश्वत लेते गिरफ्तार, पश्चिमी सिंहभूम में ACB की बड़ी कार्रवाई
पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे ...और पढ़ें

थाना प्रभारी मनीष कुमार। फोटो जागरण
HighLights
बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 15 हजार रुपये पकड़े।
पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस महकमे में हड़कंप।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना में तैनात थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक व्यक्ति ने रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत किया था कि थाने में दर्ज एक मुकदमे में मदद के बदले पैसे की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
तय योजना के तहत जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार दिन में 1.30 बजे उसके पास से 15 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने कहा कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अगर एसीबी की कार्रवाई हुई है और आरोप सही पाए गए तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
