झारखंड पुलिस ने तीन नक्सलियों को दबोचा
Naxalite arrest. झारखंड पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 02:00 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 02:00 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पूर्वी सिंहभूम। बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र से रविवार की रात तीन नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मायापुर पंचायत के रोहर ग्राम में पुलिस ने छापेमारी कर इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
इनमें रोहर गांव के भुइयांडीह निवासी बिरसा मांझी, जमुनियाटांड़ के परमेश्वर मांझी और राम मांझी शामिल है। बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। हालांकि बोकारो पुलिस तीनों माओवादियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
सूत्रों के अनुसार, तीनों नक्सलियों को रविवार की देर रात उनके घर से दबोच लिया गया। इनको हजारीबाग और रामगढ़ जिले की सीमा में हुई नक्सली वारदात में नामजद किया गया था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें