Move to Jagran APP

गांव को बनाएंगे नशामुक्ति, महिलाएं का ऐलान

कोविड -19 के तहत देशव्यापी लॉकडाउन में शारीरिक दूरी का नियमता पालन के साथ साथ कोरोना संक्रमण से बचाव करने हेतु आनन्दपुर प्रखंड के झारबेड़ा गांव में पंचायत के मुखिया व महिलाओं ने भी जारी लॉकडाउन में नशा पर अंकुश लगाने को अभियान छेड़ दिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 11:43 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 06:13 AM (IST)
गांव को बनाएंगे नशामुक्ति, महिलाएं का ऐलान
गांव को बनाएंगे नशामुक्ति, महिलाएं का ऐलान

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : कोविड -19 के तहत देशव्यापी लॉकडाउन में शारीरिक दूरी का नियमता पालन के साथ साथ कोरोना संक्रमण से बचाव करने हेतु आनन्दपुर प्रखंड के झारबेड़ा गांव में पंचायत के मुखिया व महिलाओं ने भी जारी लॉकडाउन में नशा पर अंकुश लगाने को अभियान छेड़ दिया है। आनंदपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया अपने अपने क्षेत्र को नशामुक्त करने के लिए अभियान चला रहे हैं।

loksabha election banner

इधर प्रखंड के झाड़बेड़ा पंचायत के मुखिया दिलबर खाखा के नेतृत्व में निशा तिर्की की अध्यक्षता में झारबेड़ा गांव में ग्रामीणों संग एक बैठक की गई। मौके पर 6 बिदुओं पर मुख्य रुप से चर्चा की गई। जिसमें झारबेड़ा में हड़िया बनाने पर सख्त मनाही, किसी कार्य में हड़िया के उपयोग पर पाबंदी, जबतक कोविड-19 की महामारी रहेगी तबतक हड़िया बनाना या बेचने पर मनाही, चोरी छिपे हड़िया बनाने एंव बेचने पर 10 हजार और पीने वालों लोगों पर 5 हजार रूपये का जुर्माना, गांव के किसी लोगों द्वारा हड़िया बनाने एवं बेचने की सूचना देने पर 10 हजार इनाम, इसके अलावे रेड जोन, जिला मुख्यालय या अन्य राज्यों से आए लोगों की पहचान छुपाने पर 20 हजार दंड पर सहमति बनी। वही 24 मई से इन सभी नियमों का पालन होने एवं संचालन हेतु समिति का गठन करने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर पंसस रोशनी खाखा, वार्ड सदस्य एसरन्ती कच्छप, आंगनबाड़ी सेविका बेरोनिका तिग्गा, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के स्वयंसेवक चित्तरंजन एक्का समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.