विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज से 22 अगस्त तक बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद, ये ट्रेनें भी कैंसल

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Wed, 09 Aug 2023 05:00 AM (IST)

ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 09 से 21 अगस्त तक रद रहेगी। ट्रेन नंबर18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 09 से 21 तक ...और पढ़ें

Jharkhand: 9 से 21 अगस्त के बीच इन ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा। (file photo)
Jharkhand: 9 से 21 अगस्त के बीच इन ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा। (file photo)

HighLights

  1. 9 से 21 अगस्त के बीच 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा।
  2. कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शाॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुरः दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के सक्ती स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य 9 से 21 अगस्त तक किया जाएगा। इस वजह से रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से खुलने वाली और गुजरने वाली 12 ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया है, जबकि दो ट्रेनों को शोर्ट टर्मिनेशन और शोर्ट ओरिजिनेशन कर चलाने का निर्णय लिया गया है।

ये ट्रेनें रद रहेंगी

  • ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 09 से 21 अगस्त तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 10 से 22 अगस्त तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 09 से 21 अगस्त तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 09 से 21 तक रद रहेगी ।
  • ट्रेन नंबर 20828 संतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस 09 अगस्त को रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 10 अगस्त को रद रहेगी ।
  • ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 अगस्त को रद रहेगी ।
  • ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 अगस्त को रद रहेगी ।
  • ट्रेन नंबर 20822 संतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस 12 अगस्त को रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस 14 अगस्त को रद रहेगी ।
  • ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस 11 अगस्त को रद रहेगी ।
  • ट्रेन नंबर 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 13 अगस्त को रद रहेगी ।

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने जारी किया नोटिस, जमीन घोटाले में होगी पूछताछ

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शाॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी

  • 10 से 22 अगस्त तक ट्रेन नंबर 08861 गोंदिया झाड़सुगुडा मेमू का परिचालन बिलासपुर स्टेशन तक होगा ।
  • 10 से 22 अगस्त तक ट्रेन नंबर 08862 झाड़सुगुडा गोंदिया मेमू का परिचालन बिलासपुर स्टेशन तक होगा ।