विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JFWC Exam Special Train: टाटानगर से हजारीबाग के बीच चलेगी स्पेशल मेमू, इन 15 स्टेशनों पर होगा ठहराव

Published: Sat, 18 Jul 2026 09:00 PM (IST)

झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगी परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने 19 और 20 जुलाई को 5 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. JFWCE परीक्षा के लिए 5 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

  2. टाटानगर-हजारीबाग मेमू स्पेशल 19-20 जुलाई को चलेगी।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर । झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगी परीक्षा (JFWCE-2024) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने अच्‍छी पहल की है। 
 
परीक्षा के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ और परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19 और 20 जुलाई को 5 अनारक्षित (Unreserved) परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
 
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, इन पांच स्पेशल ट्रेनों में से एक ट्रेन टाटानगर से हजारीबाग टाटानगर के बीच चलेगी। वहीं, अन्य चार ट्रेनें रांची से दुमका, रांची से पटना और रांची से गढ़वा रोड के अलग-अलग रूटों पर संचालित की जाएंगी।
 

टाटानगर-हजारीबाग-टाटानगर परीक्षा स्पेशल मेमू 

  •     ट्रेन नंबर 08103 (टाटानगर से हजारीबाग): यह ट्रेन 19 जुलाई (रविवार) की शाम 06:30 बजे टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20 जुलाई (सोमवार) को अहले सुबह 01:15 बजे हजारीबाग स्टेशन पहुंचेगी।
  •     ट्रेन नंबर 08104 (हजारीबाग से टाटानगर): वापसी में यह ट्रेन 20 जुलाई (सोमवार) की अहले सुबह 02:00 बजे हजारीबाग स्टेशन से खुलेगी और उसी दिन सुबह 08:15 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी।


इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए टाटानगर-हजारीबाग मेमू स्पेशल ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर दिया गया है:

  •     टाटानगर, आदित्यपुर, गम्हरिया, बिरराजपुर, कांड्रा, कुंकी, मानीकुई, चांडिल, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजबेरा, चंद्रपुरा, गोमो, पारसनाथ और हजारीबाग।

रेलवे की इस पहल से परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने वाले हजारों छात्रों को सफर में बड़ी राहत मिलेगी।