विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में हादसा: पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, अप लाइन ठप; डाउन लाइन से गुजरीं यात्री ट्रेनें

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:34 PM (IST)

चक्रधरपुर रेल मंडल के जरूली स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे मुख्य रेल मार्ग की अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।

जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित

जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित

HighLights

  1. जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी।

  2. मुख्य रेल मार्ग की अप लाइन प्रभावित हुई।

  3. ओवरहेड और सिग्नल उपकरण क्षतिग्रस्त हुए।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले जरूली स्टेशन के पास एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। इस दुर्घटना के कारण मुख्य रेल मार्ग की अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया।

हादसे में रेलवे के ओवरहेड और सिग्नल विभाग से जुड़े उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 से एक बजे के बीच हुई। चलती मालगाड़ी का एक डिब्बा अचानक अप मैन लाइन के किलोमीटर संख्या 406/33 पर पटरी से उतर गया, जिससे रेल परिचालन व्यवस्था प्रभावित हो गई।

WhatsApp Image 2026-10-16 at 7.18.17 PM

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की ओर से दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी को हटाने और प्रभावित रेल लाइन को दुरुस्त करने के लिए राहत ट्रेन मौके पर भेजी गई।

रेलवे कर्मचारियों ने प्रभावित रेल खंड को सामान्य करने की दिशा में काम शुरू किया। हादसे के बाद अप लाइन पर परिचालन बाधित होने के कारण कई यात्री ट्रेनों को डाउन लाइन से गुजारना पड़ा। इससे रेल परिचालन पर अतिरिक्त दबाव बना और यात्री ट्रेनों के परिचालन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- बक्सर और आरा होकर चलेंगी 3 वीकली स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल