Move to Jagran APP

जल दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा : दिनेश कुमार महतो

दुधबिला उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल प्रधान शिक्षक दिनेश कुमार महतो ने कहा कि जल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 12:01 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 06:34 AM (IST)
जल दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा : दिनेश कुमार महतो

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : दुधबिला उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल प्रधान शिक्षक दिनेश कुमार महतो ने कहा कि जल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।इसके बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है।यदि हमें पृथ्वी पर जीवन को बनाये रखना है तो इस बात में कोई संदेह नही है की हमें जल को भी बचाना होगा।हम पानी ना सिर्फ पीते हैं बल्कि की अपने दूसरे अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी इसे उपयोग में लाते है।पानी को स्नान करने से लेकर खाना पकाने में,कपड़े धोने में,बागवानी व अन्य कई कार्यों में भी इसका दैनिक रुप से उपयोग करते है।प्राकृतिक पेड़-पौधे व जीव-जन्तु भी पूर्ण रुप से पानी पर निर्भर करते है।जल की कमी इनके वृद्धि व विकास को प्रभावित करेगी।जिससे पूरा पर्यावरण तंत्र और खाद्य श्रृंखला प्रभावित हो जायेगा।इसलिए यह आवश्यक है कि हम पानी की बचत करके इसके पर्याप्त उपलब्धता को बनाये रखें।वे शनिवार को स्कूल स्तर पर गठित जागरण जल सेनाओं को जल की विशेषता व उसकी महत्व के विषय से अवगत करा रहे थे।बताया कि विश्व के कई सारे हिस्से कम वर्षा के कमी और भूजल के गिरते स्तर के कारण पानी की भयंकर कमी से जूझ रहे है।कई स्थानों पर भूजल या तो दूषित हो चुका है या फिर वर्षा के कमी के कारण उसकी पुन:पूर्ति नही हो पायी है।इन सभी कारणों से कई क्षेत्रों में पानी की कमी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।औद्योगिकरण और शहरीकरण के जैसे वजहों से भूजल के कमी में वृद्धि हुई है।क्योंकि तेजी से होते विकास के कारण पानी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।जल संरक्षण एक ऐसी पहल है।जिसका मकसद लोगों को जल संरक्षण के विषय में जागरुकता फैलाना तथा उन्हें जल के महत्व के विषय में बताना है।स्वच्छ और साफ पानी के स्त्रोत काफी सीमित है।अत्यधिक उपयोग करने पर वह समाप्त हो जायेंगे,जो कि मानव अस्तित्व के लिए भी संकट पैदा कर देगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.