किशोरियों को दी गयी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बुधवार को हाटगम्हरिया प्रखंड के कोचड़ा गांव में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींकपानी और सेंटर फॉर केटेलाइजिंग चेंज द्वारा किया गया।
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बुधवार को हाटगम्हरिया प्रखंड के कोचड़ा गांव में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींकपानी और सेंटर फॉर केटेलाइजिंग चेंज द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के किशोर एवं किशोरियों को एचबी, बीपी, जांच ओआरएस घोल, आइएफए आदि स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र कोचड़ा एक के 38 किशोर-किशोरी शामिल हुए और लाभांवित हुए। कार्यक्रम में ओपेन क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजेश लागुरी, रश्मी कुमारी, धर्मेन्द्र कुम्हार, अंजली प्रधान, योगेश्नी प्रधान, मीता कुमारी, दिव्यानी प्रधान, प्रमिला हेम्ब्ररम, आकाश हेम्ब्ररम, तुराम ¨सकु अव्वल हुए। इस अवसर पर एएनएम बेनोतेद लकड़ा, सुरेन लकड़ा, सेलेनंग तामसोय, एसडी शाहिद, सेविका प्रतिमा प्रधान, सी थ्री इंडिया कोऑर्डिनेटर मैरी दुलारी टोपनो, चंद्रप्रभा कुमारी आदि मौजूद थे।