विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार: 5 से बढ़कर 10 होंगे प्लेटफॉर्म, SER के जीएम ने दिए निर्देश

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:46 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने झारसुगुड़ा और सरडेगा स्टेशनों का निरीक्षण किया।

जीएम ने किया निरीक्षण।

जीएम ने किया निरीक्षण।

HighLights

  1. जीएम अनिल जैन ने झारसुगुड़ा, सरडेगा स्टेशनों का निरीक्षण किया।

  2. यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था, संरक्षा पहलुओं की समीक्षा की गई।

  3. झारसुगुड़ा में प्लेटफॉर्म विस्तार, कोयला लोडिंग पर चर्चा हुई।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने गुरूवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले झारसुगुडा, सरडेगा आदि  स्टेशनों का निरीक्षण किया।

जीएम ने निरीक्षण के दौरान झारसुगुड़ा स्टेशन परिसर, यार्ड एवं परिचालन से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था तथा संरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान झारसुगुड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइनों के विकास तथा प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

प्रस्तावित विकास के तहत स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या वर्तमान 5 से बढ़ाकर 10 किए जाने की दिशा में चल रहे कार्यों एवं आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

जीएम ने झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड में सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं एवं आवश्यक संरक्षा जांचों का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रेल परिचालन में निर्धारित संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जीएम अनिल कुमार जैन ने बीएनआर स्कूल, झारसुगुड़ा के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर  विद्यार्थियों को कचरे के उचित पृथक्करण, संग्रहण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

जीएम ने की चर्चा

इस दौरान जीएम ने झारसुगुड़ा–सारडेगा सेक्शन में विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान जीएम ने पावर हाउस में विद्युत उत्पादन के लिए आवश्यक कोयले की लोडिंग बढ़ाने के संबंध में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

विद्युत उत्पादन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कोयला लोडिंग एवं आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान कोयले की निर्बाध एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा लोडिंग क्षमता में वृद्धि से संबंधित पहलुओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरूण हुरिया के संग रेलवे के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर रेल मंडल में 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक: 24 ट्रेनें रद, कई का बदला रूट; देखें पूरी लिस्ट